रिटायर चिकित्सक की क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर हर्षोल्लास के साथ की विदाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अंबेडकरनगर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, गोविंद साहब परिसर में सोमवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 राम मनोरथ गौतम को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

डॉ0 गौतम ने अपनी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के साथ ही शासकीय सेवा से अवकाश ग्रहण किया। समारोह में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ0 गौतम को माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनके शाकुशल एवं समर्पित कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं और अपनी सरलता, विनम्रता तथा कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ0 गौतम का योगदान क्षेत्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सेवाओं से हजारों मरीज लाभान्वित हुए हैं। विदाई समारोह में भावुक माहौल भी देखने को मिला, जहां लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में फार्मासिस्ट शंभूनाथ विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अहिरौली गोविंद साहब संतोष निषाद, ग्राम प्रधान भगवानपुर मंझरिया राजेंद्र निषाद, अमोला बुजुर्ग के ग्राम प्रधान दयाशंकर, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भावी प्रधान पद प्रत्याशी अजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा (सहायक अध्यापक), रामप्रमेश यादव (संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर), पत्रकार रोहित पाठक, राम सकलभूत (पूर्व फार्मासिस्ट), अमरजीत निषाद, अखिलेश भूषण,

फार्मासिस्ट इकबाल डंग, शरद गौतम, सीताराम यादव, जनार्दन सिंह, भोमेंद्र सिंह, पप्पू सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने डॉ0 राम मनोरथ गौतम को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं गई।


Spread the love

Related Posts

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब शाम 4 बजे तक होगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। बढ़ते मरीजों की संख्या और जनहित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी का समय बढ़ाकर अब शाम 4 बजे तक…


Spread the love

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveसम्मनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, चारों न्यायालय भेजे गए अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *