उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में जनपद स्तर पर चयनित मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त छात्राओं आराध्या जायसवाल, प्राची पांडेय और अंबिका कसौधन की विशेष सराहना की गई। इन तीनों मेधावियों को पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में कुल 22 मेधावियों का चयन किया गया था, जिनमें से 3 को प्रदेश स्तर और शेष 19 विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *