पुलिस की कड़ी सुरक्षा में भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लोग करते रहे जलाभिषेक

Spread the love

बस्ती। पूरे जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया आधी रात से ही विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रही लोग भगवान शिव का देर रात तक जलाभिषेक करते रहे और मन्दिरों से आती घंटियों की ध्वनि दूर दूर तक सुनाई देती रहीं। आपको बताते चलें कि जनपद के सदर तहसील अंतर्गत भदेश्वरनाथ गांव में स्थित प्राचीन शिव लिंग का विशेष महत्व है यह शिव लिंग दिव्य ज्योति के साथ भदेश्वरनाथ गांव के घने जंगल में स्वयं प्रकट हुआ था।

आपको बता दें कि शिव पुराण के अठारहवें अध्याय में विशेष उल्लेख किया गया है यह विश्व का एक मात्र ऐसा शिव लिंग है जो शिव धनुष के आकार की नदी के मध्य स्थित है। बता दें कि भदेश्वरनाथ शिव मंदिर की महिमा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं प्रभु श्रीराम व पण्डित रावण ने भी यहां पूजा किया था और यह स्थान प्रभु श्रीराम के गुरू का निवास स्थान भी रहा है।

बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन कई जनपदों व प्रदेशों से भारी संख्या में इस प्राचीन शिव लिंग पर लोग जलाभिषेक करते हैं ऐसी मान्यता है कि यहां आकर जो श्रद्धालु देवाधि देव महादेव शिव से जो भी मांगते हैं वह उन्हें प्राप्त हो जाता है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *