ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यकर्ताओं संग आमरण अनशन पर बैठे भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कर रहे कार्रवाई की मांग

Spread the love

बस्ती। आपको बताते चलें कि भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने ग्राम सचिव के खिलाफ विकास भवन परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है उनका कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं होगी वे आमरण अनशन जारी रखेंगे। बता दें कि गौर विकास खंड अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पतिला में तैनात सचिव पर गम्भीर आरोप लगे हैं भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव ने उनके घर पर गुंडों को भेजकर शिकायत वापस लेने की धमकी दी है। आरोप है कि सचिव के द्वारा भेजे गए दबंग फोन पर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं जिसका साक्ष्य सीडीआर निकालने पर मिल जायेगा धमकियों की वजह से उनके परिवार में दहशत में है आपको बता दें कि विवाद का मूल कारण एक जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाने का मामला है।

बता दें कि सचिव के फर्जी रिपोर्ट से व्यक्ति कि पेंशन रुक गई थी इस मामले को लेकर पहले भी उक्त ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ धरना प्रदर्शन हुआ था भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन का आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से उनका तीन शिकायती प्रार्थना पत्र गायब करा दिया गया है। अब देखना यह है कि जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाने वाले सचिव पर जिला पंचायत राज अधिकारी विभागीय कार्रवाई करेंगे या मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *