मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित है दुकान के मालिक हरिचंद्र के द्वारा मिठाई की दुकान संचालित है मिठाई की दुकान पर मिलावटी मिठाइयां और बासी खाद्य सामग्री बेचने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप दुकान कि दुकान पर मिठाई तैयार किए जाने वाले लड्डू, पेड़ा, बर्फी, रसगुल्ला, छेना गुलाब जामुन बालूसाही और खोवा समेत अन्य मिठाइयों में जमकर मिलावट की जाती है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि दुकान पर बनाए जाने वाले समोसे भी कई बार बासी तेल और खराब सामग्री से तैयार किए जाते हैं।

आरोप है कि पुराने और बासी समोसे दोबारा गर्म कर ग्राहकों को खाने के लिए परोस दिए जाते हैं जिन्हें खाने के बाद कई लोग बीमार तक हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान संचालक ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है और शिकायत करने पर उल्टा धमकाने का प्रयास किया जाता है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के चलते मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता जहरीले खाद्य पदार्थ खाने को मजबूर है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दुकान की स्थलीय जांच कर मिठाइयों और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जाएं तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए‌ ताकि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लग सके।


Spread the love

Related Posts

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

हरे पेड़ों की कटान, वन विभाग पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकर नगर।थाना क्षेत्र के ग्राम सभा थरिया कला के समंथा मजरे में सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *