पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरेलाल पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम नासिरपुर बरवां, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर की छोटी पुत्री संगीता का विवाह वर्ष 2023 में राम निहाल विश्वकर्मा पुत्र राम जनम विश्वकर्मा निवासी ग्राम रानी का पूरा (बढ़ई का पूरा), थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर के साथ हुआ था। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर संगीता को लगातार प्रताड़ित करते थे।

इस संबंध में संगीता ने कई बार अपने मायके पक्ष को जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास भी किया था और कहा था कि वे अपनी क्षमता से अधिक दहेज दे चुके हैं।
बताया जा रहा है कि 2 और 3 जून 2026 की रात करीब तीन बजे मृतका के भाई के मोबाइल पर सूचना मिली कि संगीता मच्छर अगरबत्ती लगाकर सोई थी और जल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब परिजनों ने उस कमरे को खोलने की मांग की जहां घटना हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष कथित तौर पर दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस के पहुंचने पर कमरा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। कमरे में बेड और बिस्तर पूरी तरह सुरक्षित मिले, जबकि कूड़े में एक हल्की जली हुई चटाई बरामद हुई। इस स्थिति ने घटना को और संदिग्ध बना दिया और मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया।


सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के परिजनों ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और पूरे मामले को घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन किसी जिम्मेदार अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। बाद में पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पति राम निहाल विश्वकर्मा, ससुर राम जनम विश्वकर्मा, जेठ रामरूप, जेठानी निशा तथा रामस्वरूप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भीटी को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *