विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलालगंज की 78 ग्राम पंचायतों में 51 हजार पौधों का रोपण

Spread the love

एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिला जनसमर्थन……

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड मोहनलालगंज में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत विकास खंड की सभी 78 ग्राम पंचायतों में कुल 51 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मुख्य कार्यक्रम ग्राम दयालपुर स्थित जागेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल तथा खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अशोक कुमार यादव, तकनीकी सहायक राजकिशोर शुक्ल, एपीओ उदय राज शर्मा, पंचायत सचिव शशांक शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

अभियान के तहत गोविंदपुर, बिरसिंहपुर, डेवरिया भरसवा समेत विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत कर्मियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि उनका संरक्षण सुनिश्चित हो सके।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान ने पूरे विकास खंड में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया और बड़ी संख्या में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।


Spread the love

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर भव्य पौधरोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य पौधरोपण कार्यक्रम…


Spread the love

दुष्कर्म का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता मोहनलालगंज। निगोहां थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार युवती को सुनसान जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ऑटो चालक उपदेश लोधी को पुलिस ने…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *