दुष्कर्म का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। निगोहां थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार युवती को सुनसान जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ऑटो चालक उपदेश लोधी को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।


पीड़िता तेलीबाग के एक मॉल में नौकरी करती है। 31 मई की शाम वह ऑटो से घर लौट रही थी। अन्य सवारियां उतरने के बाद ऑटो में चालक और उसका साथी रह गए। आरोप है कि चालक ने मदापुर मंदिर चौराहे से ऑटो गौतमखेड़ा की ओर मोड़ दिया। विरोध पर बहाना बनाकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। सड़क से गुजर रही कार की रोशनी देखकर आरोपी साथी समेत फरार हो गया। युवती ने कार चालक से मदद ली और परिजनों को बताया। भय और सामाजिक दबाव के कारण उसने देर से शिकायत की।


तहरीर पर निगोहां पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में सर्विलांस टीमें गठित हुईं। आरोपी की पहचान रंजीतखेड़ा निवासी उपदेश लोधी के रूप में हुई। गुरुवार रात मुखबिर ने बताया कि आरोपी रमादाईखेड़ा मार्ग के जंगल में छिपा है। घेराबंदी पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।


जांच में सामने आया कि आरोपी पर रायबरेली के महाराजगंज थाने में मासूम की हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज है। अन्य रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है
एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति है। विशेष टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ा गया। पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए तेजी से विवेचना कराकर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *