मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, जनपद के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल उर्फ देव ने पदभार ग्रहण करने के प्रथम सप्ताह में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
रविवार देर शाम हुई इस मुलाकात में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने मुख्यमंत्री से जनपद के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को गति देने तथा संबंधित अधिकारियों को विकास का व्यापक खाका तैयार करने के निर्देश देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विकास संबंधी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही पार्टी को मजबूती मिलती है तथा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि किसी भी अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी न होने पाए और इस पर सतत निगरानी रखी जाए।
मुलाकात के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने इसे अत्यंत संतोषजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत कार्यशैली के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद अम्बेडकरनगर में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनपद के विकास को नई गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *