नवागत थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों संग की बैठक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर। थाना परिसर जहांगीरगंज में नवागत थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों एवं क्षेत्र के प्रधानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, बाजार में जाम की समस्या तथा अतिक्रमण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। बैठक में नगर पंचायत द्वारा शीघ्र ही जहांगीरगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई। सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरा सड़क की ओर लगाने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी घटना अथवा दुर्घटना की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र ठीक कराने की मांग रखी।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने अपना निजी मोबाइल नंबर भी उपस्थित लोगों को उपलब्ध कराया और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, वरिष्ठ सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी, प्रधान रविंद्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. अनवर, महामंत्री भगवती जायसवाल, राजकुमार सेठ, नामित सदस्य रमेश गुप्ता, सभासद शशिकांत उर्फ मिकी दुबे, युवा अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, प्रधान बबलू उर्फ त्रिभुवन, मसीउज्जमा अंसारी सहित नगर पंचायत के सभासद, प्रधान एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *