युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 5 जून की सुबह करीब 3 बजे गांव का ही गणेश पुत्र बाबूलाल उसकी 22 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

काफी प्रयासों के बाद भी युवती का पता न लगने पर पीड़ित पिता ने महरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष महरुआ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *