संदिग्ध आगजनी से बांस का थाला जलकर राख, महिला ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में बांस के थाले में लगी आग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी पर जानबूझकर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना भीटी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दुल्लापुर निवासी नेमपति पत्नी राम अछैवर के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4 बजे उनकी बांस के थाले में अचानक आग लग गई, जिससे बांस का थाला जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने यूपी-112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था।

पीड़िता का आरोप है कि यह आगजनी कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर गन्ने की सूखी पत्तियां रखकर आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उनकी बांस में आग लगने की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी से बात करने का प्रयास किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि अभी तो बांस जलाया है, घर भी जला दूंगा और जान से मार दूंगा।

पीड़िता का कहना है कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि तेज हवा चल रही होती तो आग पूरे गांव में फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

महिला ने थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

वैध पट्टाधारक का तालाब दूसरे के नाम आवंटित, तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveमुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। तहसील भीटी में तालाब पट्टा आवंटन को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर…


Spread the love

डायग्नोस्टिक सेंटर जांच पर उठे सवाल, रिपोर्ट और तस्वीरों में विरोधाभास से बढ़ा विवाद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित साक्षी डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *