थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

बांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में संदिग्ध आगजनी की घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से निराश महिला ने अब पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दुल्लापुर निवासी नेमपति पत्नी रामअछैवर ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 10 जून की सुबह उनकी बांस में आग लगा दी गई, जिससे जलकर राख हो गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते यह कृत्य किया। उनका कहना है कि इससे पहले भी उनकी बांस में आग लगाने की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी।

पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा भीषण गर्मी में बड़ा हादसा हो सकता था और आग पूरे गांव में फैल सकती थी।

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में बात करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर जलाने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि वह दो दिनों तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

कार्रवाई न होने से आहत महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका था। मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *