समस्या समाधान न होने पर 24 जून को किसान महापंचायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में भाकियू ने 19 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी को सौपा, जिला अधिकारी ने विंदुवार वार्ता करके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 23 जून 2026 तक समस्याओं का समाधान ना हुआ तो 24 जून 2026 को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।


ज्ञापन में यूरिया की उपलब्धता, निर्धारित दर 266.50 प्रतिबोरी की दर से बिक्री कराने, टैगिंग व्यवस्था पूरी तरह समाप्त करने, थोक घोषित दर करने,ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने,नहरे में टेल तक पानी पहुंचाने,राजकीय नलकूपों एवं नाली तथा हौदो की मरम्मत कराने, छुट्टा जानवरों को पकड़वाने, कृषि योग भूमियों का अधिग्रहण न करने, कृषि,उद्यान,पशुपालन विभागो में किसानों को दी जा रही है सुविधाओं में पारदर्शिता बरतने, ग्रामीण सड़कों के पटरियों को दुरुस्त कराने आदि 19 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा गया।


घनश्याम वर्मा ने कहा कि यूरिया खाद की कालाबाजारी और टैगिंग तथा फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता ने बहुत बड़ी समस्या पैदा कर दी है तमाम किसान जिनको फुट कर खाद की आवश्यकता होती है उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जो किसान बीमार चल रहा है फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रहा है खाद नहीं मिल रही है, जो किसान रोजी-रोटी हेतू बाहर रहता है उसके परिवार को खाद नहीं मिल पा रही है फार्मर रजिस्ट्री में केवल एक ग्राम पंचायत की ही भूमि जुड़ रही है अन्य ग्राम सभाओं की भूमिया ऐड नहीं हो रही है,सहखातेदार किसानों का फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रही है चकबंदी गांव के किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है जिस पर सरकार को हल निकाल कर खतौनी के अनुसार खाद उपलब्ध कराना चाहिए।


भाकियू नेताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि समस्याओं का समाधान 23 जून 2026 तक नहीं किया जाता तो 24 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत की जाएगी और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
वार्ता में प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे रंजीत कोरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पांडे,रविंद्र मौर्य, विवेक पटेल,सर्वजीत वर्मा,महेंद्र वर्मा,जगदीश यादव, बाबूराम कोरी रामावती, सरोज वर्मा, आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, सफाई व्यवस्था भी बदहाल

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) । जिले में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कहीं सामुदायिक शौचालय महीनों…


Spread the love

पेट दर्द के इलाज में इंजेक्शन के बाद किशोरी की मौत, जांच के बीच बीके मेडिकल स्टोर सील

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर( प्रमोद कुमार वर्मा)। जिले के बरधाभिरा गांव में 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *