महरुआ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 6 शिकायतों पर सुनवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार भीटी राज कपूर ने की। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।


समाधान दिवस में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3 शिकायतें राजस्व विभाग तथा 3 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। सभी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


तहसीलदार राज कपूर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।वहीं थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने उपस्थित फरियादियों को निष्पक्ष जांच एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.के. पांडेय, महिला आरक्षी संगीता, कानूनगो सरवन सिंह, लेखपाल उमेश चौहान, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, कालिका प्रसाद उपाध्याय, अमर बहादुर निषाद, महिला लेखपाल संध्या सहित महरुआ थाना क्षेत्र के सभी हल्का लेखपाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *