दीवार के ऊपर रखा जा रहा अल्वेस्टर अचानक दीवार सहित जमीनदोज वृद्ध, महिला की मौत

Spread the love

महिला समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरूआ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2 बजे के पास ग्राम राम पुर नोनसिला में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। बताया गया है कि दीवार के ऊपर परिवार के लोगों द्वारा रखा जा रहा अल्बेस्टर अचानक नीचे गिरा, उसके साथ दीवारे भी भरभरा कर गिर गई,जिसके नीचे खड़ी जल्दु निषाद आयु लगभग 70 वर्ष को अल्वेस्टर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गईं ऊपर से ईंट भी गिर गई।

परिवार वालों ने उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ उनकी हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफ़र कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी उपचार के दौरान कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में सियाराम पत्नी गीता आयु लगभग 30 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में अन्य दो घायल व्यक्तियों के नाम विलास निषाद व सलरू निषाद बताये गए हैं।


स्थानीय लेखपाल मौके पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुँचे, लेकिन उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के साथ आपदा से जुड़ी कुछ सीमाएँ होती हैं।अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा किसी तरह की थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *