अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना रौनाही क्षेत्र में अस्थायी नवीन पुलिस चौकी कांटा चौराहा की स्थापना की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और आम नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और निगरानी व्यवस्था भी बेहतर होगी।

नवगठित कांटा चौराहा चौकी के अंतर्गत देवराकोट, सरायनामू, इस्माइल नगर, सिहोरा, कलाफरपुर, सरजूपुर, थरेरू, गोडवा, सनाहा, डेलुवाभारी एवं हरिबन्धनपुर सहित कुल 11 गांवों को शामिल किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी नई चौकी की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया है।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *