मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने की। इसमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, ताजियादारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पर्व के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे।बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने कहा कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले सभी जुलूसों की सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मोहर्रम की छठवीं, सातवीं और आठवीं तारीख को विभिन्न स्थानों से पारंपरिक जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें महरुआ का जुलूस सबसे प्रमुख माना जाता है। कुछ स्थानों पर जुलूस मार्ग को लेकर सामने आई समस्याओं का समाधान प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मोहर्रम की आठवीं तारीख को महरुआ में आयोजित होने वाले विशेष मजलिसी कार्यक्रम में प्रसिद्ध सनाख्वान रेहान जलालपुरी की मौजूदगी प्रस्तावित है।

इसे देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।इस अवसर पर उपनिरीक्षक छठु चौधरी, पंकज सिंह, प्रमोद शर्मा, प्रशांत पांडेय, आरक्षी रामू सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों में पारसनाथ सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, नरेंद्र कुमार पांडेय, सरफराज अहमद अंसारी, रामप्रसाद, रुस्तम पाती, मोहम्मद हसन अंसारी, दिलशाद अहमद, सोनू खान एवं वकील अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।बैठक के अंत में थाना अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

Related Posts

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

स्टे आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगरकर्री के मजरे दुधौरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बैनामा भूमि पर जबरन हस्तक्षेप और जान से मारने की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *