दीवार गिराने और जातिसूचक गालियां देने का मामला पहुचा एसपी दरबार, एफआईआर दर्ज कराने की मांग

Spread the love

पीड़ित ने भू-माफियाओं पर धमकी, अभद्रता और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कथित भू-माफियाओं पर दीवार गिराने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, जान से मारने की धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित प्रिंस कुमार निवासी जलालपुर रोड, रेलवे क्रॉसिंग शाहजादपुर, अकबरपुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। विरोध करने पर जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष ने निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी उपलब्ध है और उसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी 10 जुलाई 2026 को अकबरपुर थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद हैं और परिवार लगातार भय के माहौल में जी रहा है।


पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन, नौ ब्लॉकों के युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Spread the love

Spread the loveएग्रीजंक्शन योजना से गांव-गांव तक कृषि सेवाएं पहुंचाने का संकल्प, स्वरोजगार के लिए होंगे तैयार अवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा आरसेटी, अम्बेडकरनगर में आयोजित…


Spread the love

यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर के मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में बुधवार को यूको बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *