स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का समापन

Spread the love

मोहनलालगंज में निकली विशाल नामांकन रैली……

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण के अंतिम दिन ब्लॉक मोहनलालगंज में एक विशाल नामांकन रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा रथ की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सिसेंडी से हुई, जहाँ आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

यह शिक्षा रथ ग्रामीणों को जागरूक करते हुए प्राथमिक विद्यालय सिसेंडी से शुरू होकर मीनापुर, मनोहरापुर, भरसवा, कोडरा रायपुर और भदेसुवा होते हुए अंत में धनवासांड पहुँचा जहाँ ग्राम प्रधान जी द्वारा शिक्षा रथ का स्वागत किया गया। स्काउट गाइड बैंड पार्टी ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी जी का भव्य स्वागत किया।

शिक्षा रथ का फोकस उन बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना है, जो अब तक नामांकन से वंचित हैं या किसी वजह से बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। विभाग की कोशिश है कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित हो खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ज़ोर दिया।

उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज को एक बड़ा संदेश देते हुए कहा
लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, दोनों को समान रूप से उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।उन्होंने सभी माता-पिता और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सिर्फ नामांकित ही न छोड़ें, बल्कि उन्हें नियमित स्कूल भेजें।

इस पूरे अभियान और रैली को सफल बनाने में ए.आर.पी टीम समेत सिसेंडी और भौंदरी न्याय पंचायत के सभी संकुल शिक्षक एवं भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *