तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Spread the love

निगोहां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

अवधी खबर संवाददाता

निगोहां,लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बड़े बीरनखेड़ा मजरा मंगटइया निवासी अनारकली पत्नी राजू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति राजू 48 वर्ष रविवार की शाम करीब छह बजे तेलीबाग से मजदूरी कर अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह गांव के बाहर स्थित तालाब के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बजाज मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़िता का आरोप है कि दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक राम कुमार पुत्र फुलवासी, निवासी थाना निगोहां, मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।निगोहां पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *