विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गदियाना गांव में बुधवार दोपहर 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू की मर्चरी भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार, मृतका 20 वर्षीय सुनीता पत्नी प्रेमकुमार की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार दोपहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतका के पिता महेश कुमार पुत्र रघुबर, निवासी गदियाना, थाना मोहनलालगंज, ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप पति प्रेमकुमार समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *