गौरा मोहम्मदपुर में जुलूस -ए- अजा में उमड़ी अकीदत मंदों की भीड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। तहसील क्षेत्र के गौरा मोहम्मदपुर स्थित इमामबाड़ा अबू तालिब में 14 जुलाई (28 मुहर्रम) को प्रातः 10:00 बजे अंजुमन सिपाह -ए-अब्बास के बैनर तले कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस-ए -अजा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जुलूस में दर्जनों अंजुमनें नौहा मातम किया वही जुलूस के दौरान उलमा ए कराम ने तकरीर किया। जुलूस से पूर्व मौलाना सैयद मोहम्मद हसन कुम्मी ने मजलिस को खिताब किया।

उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने कर्बला में अजीम कुर्बानी देकर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने संदेश दिया जुलूस के दौरान मौलाना सैयद कसीम आजमी ,मौलाना सैयद बिलाल हसनैन जौनपुरी ,मौलाना मोहम्मद शोजब आब्दी जौनपुर, मौलाना सैयद नुरुल हसन व मौलाना मुशीर अब्बास खान सुल्तानपुरी ने तकरीर के माध्यम से कर्बला की दास्तां को उकेरा।

जुलूस ए अजा में अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद, अंजुमन सिपाह -ए- हुसैनी भनौली सादात ,अंजुमन खादिम ए जुलजनाह रौनक ए इस्लाम मुस्तफाबाद ,अंजुमन हैदरी रजिस्टर साखनी बुलंदशहर, अंजुमन सफीर नासिरूल अजा कटघर कमाल ने नौहा मातम कर कर्बला के 72 शहीदों नमन किया। पूर्व प्रधान हसन मुसन्ना की ओर से इराक स्थित रौजा हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की जियारत कराई जाएगी जिस किसी मोमिन का क़ुरानदाजी में चयन होगा।

मर्सिया ख्वानी महताब हुसैन व उनके हमनवाओ ने किया। संचालन मीर तालिब अब्बास ने किया। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *