जलालपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

Spread the love

छात्र-छात्राओं ने दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जलालपुर ब्लॉक परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश देना था।

रैली में जलालपुर क्षेत्र के पांच प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को ब्लॉक परिसर से रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड से बचने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।
रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) जलालपुर, अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज तथा मिर्ज़ा ग़ालिब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से रैली निकालकर नगरवासियों का ध्यान सड़क सुरक्षा के महत्व की ओर आकर्षित किया।


इस अवसर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा वर्मा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जहीर हसन तथा अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुमताज सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है और बच्चों के माध्यम से परिवारों व आम नागरिकों में भी यातायात नियमों के पालन की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी लोगों से सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *