नौकरी से वापस जा रही थी युवती, सुनसान स्थान पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज

Spread the love

छेड़खानी अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
काम करके घर जा रही युवती के साथ छेड़खानी कर अपहरण करने वाले तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाश के विरुद्ध जलालपुर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना बीते 26 फरवरी की रात को घटित हुई थी। जलालपुर कोतवाली के एक गांव की युवती जलालपुर कस्बा स्थित एक दुकान पर नौकरी करती है। बीते 26 फरवरी की रात को वह दुकान से नौकरी खत्म कर वापस साईकिल से घर जा रही थी। जब वह मालीपुर रोड स्थित सुनसान जगह पर पहुंची पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंच गए। पीछे बैठे दो बदमाश बाइक से उतर उसके बाद अश्लील हरकत करने लगे। बोले क्यों साइकिल से जा रहे हो बाइक से घर पहुंचा देता हूं। युवती तीनों बदमाश की हरकत देख भयभीत हो गई और विरोध शुरू कर दिया।

इसी दौरान तीनों बदमाश उसे उठा कर अपहरण करने का प्रयास शुरू कर दिया। युवती के चिल्लाने और गुहार पर कई राहगीर मदद के लिए रुक गए। युवती के इज्जत पर हाथ डालने और अपहरण करने वाले बदमाश को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहे किन्तु एक बदमाश को राजगीरों ने दबोच लिया और घटना में प्रयुक्त बाइक पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाश और बाइक को कोतवाली ले गई। रात में ही पकड़े गए बदमाश के बताने पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दिया और एक अन्य बदमाश को पकड़ लिया। युवती ने बताया कि तीनों बदमाशों को वह जानती नहीं है। अब घर आने जाने में डर लग रहा है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे बदमाश की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगी है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *