किसानो को अपने हक़ के लिए लड़ना होगा : चौधरी राकेश टिकैत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टाण्डा अम्बेडकरनगर। किसानो को अपने हक़ के लिए लड़ना होगा। जिसकी जमीन हाईवे में गई, जैसे किसान रहता था, उस जमीन का चिन्ह्यांकन कर किसान अपने पशु बांध दे, ट्रैक्टर खड़ा कर दे, लड़ाई से ही पैसे मिलेंगे। उक्त बाते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने टांडा मे आयोजित किसान महापंचायत मे कही। ज्ञातव्य हो कि अकबरपुर मार्ग पर वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग 233 में अधिग्रहित जमीनों के मोआवजे की मांग को लेकर हाइवे ओअर ब्रिज के नीचे धर्म गंज में धरना दे रहे है, लेकिन उन्हें अभी तक आवासीय दर का भुगतान नही किया गया है। किसानो ने समस्याओ को लेकर महापंचायत बुलाई जिसमे उन्होंने प्रशासन से कहा कि वह इन किसानों को आज बहला सकते हैं बस इनके गुस्से को शांत नहीं कर सकते। किसान ऐसे ही अपना गुस्सा बरकरार रखें, कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के विश्वास पर हम खरे नहीं उतरे। किसानों को भरोसा था कि हम आएंगे तो इनका निर्णय हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि हमें मुआवजा के लिए बैठना पड़ेगा बिना वार्ता हल नहीं निकलेगा। इसलिए दस मार्च से पहले हमारे अधिग्रहण के मामलों में विशेषज्ञ साथियों के साथ जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ग्यारह किसानों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर मामले में वार्ता करेंगे वार्ता के बाद भी यदि हल नहीं निकला। तो होली के बाद एक बार फिर वार्ता होगी । यदि तीसरी वार्ता के बाद भी हल नहीं निकला तो किसान अपनी जमीनों पर कब्जा करेगा, किसान जैसे अपने घर बार में रहता था वैसे ही हाईवे पर अपने पशुओं को बांधकर रहेगा। यही से किसाने की लड़ाई की शुरुआत होगी। इसके पूर्व किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा सहित किसान यूनियन के प्रदेशीय व मंडलीय नेताओं ने संबोधित किया। पंचायत में किसान यूनियन अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने शुरू से लेकर अब तक कि कार्यवाही व वार्ता के बारे में जानकारी दी।
महापंचायत में आस पास के जिलों बस्ती संतकबीर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़ के किसानों ने भाग लिया । श्री टिकैत के कार्यक्रम को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।उपजिलाधिकारी सीओ के अलावा 9 थानों के थानाध्यक्ष व पी ए सी के जवानों के साथ राजस्व कर्मियों की भी डियूटिया लगाई गई थीं।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *