रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, आधा दर्जन घायल

Spread the love

महरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव में देर रात हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में उपचार

अवधी खबर संवाददाता
भीटी, अम्बेडकरनगर।

महरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव में रास्ते के विवाद ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। करीब 10:30 बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक पक्ष के सूरज कुमार यादव ने आरोप लगाया कि रास्ते को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा था। इस संबंध में उन्होंने पहले ही महरुआ थाने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि शुक्रवार रात विपक्षी पक्ष के लोग गंडासा, फरसा और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन पुलिस कई बार मौके पर पहुंची थी, लेकिन विवाद को शांत कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *