रम्या सिंह ने रचा इतिहास, विश्वविद्यालय के 4 प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों पर किया कब्जा

Spread the love

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित

अवधी खबर संवाददाता
कटेहरी, अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर जनपद की बेटी रम्या सिंह ने शैक्षिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित चार प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

कटेहरी ब्लॉक के करमपुर गांव निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा देव इंद्रावती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह की पुत्री रम्या सिंह ने बीएससी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक सभी शाखाओं के विद्यार्थियों में सर्वाधिक अंक अर्जित किए। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय का सर्वोच्च कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

दीक्षांत समारोह में रम्या सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विज्ञान विद्या शाखा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक तथा स्वर्गीय डॉ. मुरलीधर तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने यह सम्मान उनकी माता डॉ. रंजना सिंह को प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि रम्या बचपन से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित और मेहनती रही हैं। उनकी सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे अम्बेडकरनगर जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

रम्या सिंह की इस उपलब्धि से देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.बी. सिंह ने कहा कि एक साथ चार स्वर्ण पदक प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिससे संस्थान और जनपद दोनों का सम्मान बढ़ा है।

रम्या सिंह को मिली इस ऐतिहासिक सफलता पर कॉलेज के सचिव राजेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. बलकरण, डॉ. नीता मिश्रा, अमित पाण्डेय, राजकुमार रस्तोगी सहित शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

Related Posts

नीट में 640 अंक हासिल कर शिवम वर्मा ने किया कमाल, जिले में प्रथम स्थान से बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअमेदा के होनहार ने NEET में शानदार सफलता हासिल कर मेडिकल क्षेत्र की ओर बढ़ाया कदम, पूरे जनपद में खुशी की लहर अवधी खबर संवाददाताटाण्डा, अम्बेडकरनगर। टाण्डा तहसील…


Spread the love

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveमहरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव में देर रात हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में उपचार अवधी खबर संवाददाताभीटी, अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *