बेल्ट टेस्ट में ताईक्वाण्डो खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न बेल्ट के लिए हुए सफल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के निर्देशन में अंबेडकरनगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा बुद्ध वॉरियर्स एकेडमी जलालपुर में एक दिवसीय ताईक्वाण्डो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि बेल्ट टेस्ट में मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब तमसा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र यूपीएस गदायां, सेंट जेवियर्स अकबरपुर, डीएवी एकेडमी टांडा, बुद्धा वॉरियर्स ताईक्वाण्डो एकेडमी जलालपुर तथा सेंट जेवियर्स अहरिया के खिलाड़ियों ने अपने-अपने बेल्ट स्तर के अनुसार किक, पंच, ब्लॉक, स्टांस, मिक्स तकनीक एवं फ्लाइंग किक्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बेल्ट टेस्ट का संचालन एवं मूल्यांकन ब्लैक बेल्ट थर्ड डॉन रजत मौर्य ने किया।

बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ी
येलो बेल्ट हर्ष, अनुराग, उत्कर्ष, राज विश्वकर्मा, सुशांत गोयल, निधि शाश्वत, प्रज्ञा चौरसिया, निधि चौरसिया, आसना रहबर, मोहम्मद ताहा, अहमद अनस जैद, प्रिय, आनस एवं श्रद्धा रहे। ग्रीन बेल्ट में अग्रिम श्रीवास्तव, आरोही शर्मा, सारिका गोयल, मानवी पाल, आदित्य गौतम, नव्या चौरसिया एवं विश्वास सिंह देव व ग्रीन-1 बेल्ट में सुहासिनी वर्मा एवं खुशनूद फातिमा, रेड बेल्ट दर्पन माथुर एवं एंजल, रेड-1 बेल्ट में आकाश गौतम रहे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *