चोटिल होने के बावजूद हाकी के सहारे पहुंचे कपिलदेव वर्मा, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में टांडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी टांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने शनिवार को पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि चोटिल होने के बावजूद वह हाकी के सहारे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उनके इस समर्पण की कार्यकर्ताओं ने सराहना की।

भाजपा की ओर से टांडा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन में आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कपिलदेव वर्मा ने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता के बीच अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचा सकेगी। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

चोटिल होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण करने पर कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी का परिचायक बताया। कपिलदेव वर्मा ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह हर परिस्थिति में पार्टी की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

निरीक्षण के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर सूर्यकांत वर्मा, विद्याराम विश्वकर्मा, अरविंद वर्मा, रामधनी वर्मा, अरविंद मिश्रा, लालू पटेल, ओमकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *