ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, कुल्हड़ कारीगर का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार देर रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे कुल्हड़ कारीगर राधेश्याम प्रजापति की धारदार एवं भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, राधेश्याम प्रजापति पुत्र रामलौट अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर ही रहते थे और कुल्हड़ बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे उनका छोटा पौत्र भोजन लेकर ट्यूबवेल पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसने राधेश्याम को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई और उसने परिजनों को सूचना दी।

परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पुत्र जयप्रकाश समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं—रंजिश, लूट अथवा अन्य कारणों—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *