मूल विद्यालय वापसी में देरी पर शिक्षामित्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर जिले में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ, अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

राम चन्दर मौर्य ने कहा कि मूल विद्यालय वापसी एवं स्थानांतरण संबंधी शासनादेश जनवरी 2025 में ही जारी हो चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण करीब 18 महीने बीत जाने के बावजूद इसका अनुपालन नहीं हो सका। इससे जिले के शिक्षामित्रों में भारी नाराजगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शासनादेश लागू कराने में विभाग लगातार टालमटोल की नीति अपना रहा है, जिससे शिक्षामित्रों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू कर पूरी नहीं की गई तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन शिक्षामित्रों के अधिकारों और हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उधर, शिक्षामित्र उत्थान मंच, अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष ने भी मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन किया है। इससे आने वाले दिनों में शिक्षामित्रों का आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *