डीह बाबा स्थल पर झाड़ियां बनीं मुसीबत, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में सांप-बिच्छू का भय

Spread the love

सार्वजनिक मार्ग और पानी की टंकी का परिसर भी बदहाल, ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर, अम्बेडकरनगर। विकासखंड जहांगीरगंज की ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार की एससी बस्ती स्थित आस्था के केंद्र डीह बाबा स्थल की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है। मंदिर परिसर, पानी की टंकी और सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर उगी घनी झाड़ियां एवं ऊंची घास श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी हैं। बरसात के मौसम में यहां सांप-बिच्छू निकलने की आशंका से लोग भयभीत हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जाती। न तो सार्वजनिक स्थलों की झाड़ियां हटाई जाती हैं और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि डीह बाबा स्थल पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए लोग पहुंचते हैं। परिसर में स्थित पानी की टंकी से श्रद्धालु पूजा के लिए पानी भी भरते हैं, लेकिन टंकी के चारों ओर फैली झाड़ियों के कारण वहां तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है। वहीं सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर घास उग आने से लोगों के आवागमन में भी कठिनाई हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल झाड़ियां हटवाने, नियमित सफाई कराने तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है।

इस संबंध में जब जहांगीरगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी सोमवार को उपलब्ध कराई जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *