महरुआ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 9 शिकायतें पहुंचीं; त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार भीटी राज कपूर एवं थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं की सुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 5 शिकायतें पुलिस विभाग तथा 4 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। हालांकि, किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक छठू चौधरी, उपनिरीक्षक प्रभात गंगवार, महिला आरक्षी आशा यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो सर्वन सिंह, जितेंद्र सिंह, लेखपाल स्वतंत्र सिंह, कालिका प्रसाद उपाध्याय, उमेश चौहान, संध्या पाल, अमर बहादुर एवं महिला लेखपाल अनामिका सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसीलदार राज कपूर और थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *