पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

बलईपुर गांव निवासी पूनम देवी पत्नी अनिरुद्ध दुबे ने महरुआ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ घर पर थीं। इसी दौरान बाहर कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि उनके पति अनिरुद्ध दुबे जमीन पर गिरे हुए थे और कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे थे।

पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने तहरीर में ध्रुव दुबे समेत अन्य अज्ञात व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी पहले भी उनके परिवार के साथ विवाद और मारपीट कर चुके हैं तथा लगातार उत्पीड़न करते रहे हैं।

महरुआ पुलिस ने तहरीर के आधार पर ध्रुव दुबे व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल अनिरुद्ध दुबे का उपचार केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में जारी है।


Spread the love

Related Posts

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, सफाई व्यवस्था भी बदहाल

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) । जिले में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कहीं सामुदायिक शौचालय महीनों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *