सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर घास-फूस और झाड़ियां इतनी घनी हो चुकी हैं कि राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है, क्योंकि झाड़ियों में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का हमेशा डर बना रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी पूजा नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करती हैं। आरोप है कि गांव में उनकी उपस्थिति भी बहुत कम रहती है, जिसके चलते सार्वजनिक रास्तों की सफाई पूरी तरह उपेक्षित है। इसका खामियाजा ग्रामीणों और राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर गांव के एक युवक को सांप ने डस लिया था। हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने रास्ते की सफाई कराने की कोई पहल नहीं की।

यह मार्ग सेनपुर-मिझौड़ा संपर्क मार्ग से जुड़कर सेनपुर गांव सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी रास्ते से सेनपुर चौराहे, खेतों और अन्य गांवों तक आवागमन करते हैं। सुबह-शाम टहलने जाने वाले लोगों को भी झाड़ियों के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे साफ है कि न तो सफाई व्यवस्था पर निगरानी हो रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारी गंभीर हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रभात सिंह से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल झाड़ियों की सफाई कराकर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *