बस अड्डे पर वाटर कूलर बना मौत का कारण, करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, लोगों में भारी आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के बस अड्डे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में लगे वाटर कूलर से करंट लगने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पानी पीने पहुंचे एक व्यक्ति को वाटर कूलर से करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अड्डे पर रोज की तरह लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचा। जैसे ही उसने वाटर कूलर को छुआ, उसे तेज करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे विद्युत उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते वाटर कूलर की तकनीकी जांच कराई गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह बस अड्डा शहर का सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है। स्कूल के सामने लगे इस वाटर कूलर का प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, यात्री और राहगीर उपयोग करते हैं।

ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा बस अड्डे समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों की तत्काल सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *