दलित चौपाल के जरिए संगठन विस्तार का किया आह्वान, सांसद अरुण भारती का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रविवार को अयोध्या जनपद के बारून बाज़ार चौराहा स्थित प्रिया रिसोर्ट एवं लॉन में दलित चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जनसंपर्क अभियान को गति देना तथा दलित, वंचित एवं शोषित वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती शामिल हुए। उत्तर प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद अयोध्या में उनका यह पहला दौरा रहा, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अयोध्या पहुंचने पर सांसद अरुण भारती का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। दलित चौपाल के दौरान सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *