समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

प्रियंका वर्मा

बीकापुर (अयोध्या)।

बीकापुर तहसील में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं अयोध्या (फ़ैज़ाबाद) के सांसद श्री अवधेश प्रसाद के साथ कथित अपमान की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पार्टी नेताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया और दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।


ज्ञापन में सांसद अवधेश प्रसाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाए जाने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ कथित अभद्रता या अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आसाराम निषाद एडवोकेट, बृजेश यादव एडवोकेट, आबाद अहमद एडवोकेट, अवध राम यादव एडवोकेट, हरिहर प्रसाद यादव एडवोकेट, चंद्र प्रकाश सोनी, आशाराम यादव एडवोकेट, राममूर्ति यादव एडवोकेट, मोहम्मद फरीद, छेदी वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), गया प्रसाद यादव, राकेश वर्मा, अरुण यादव, संदीप यादव, फरीद खान, छेदीलाल वर्मा, डॉ. सतीश, ओम प्रकाश, अभय राज, राम उजागिर, शिवम दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *