पुश्तैनी भू-सम्पत्ति पर जबरन कब्जा करने के मामले में 16 आरोपितों पर दर्ज होगा केस

Spread the love

कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का दिया आदेश

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। टांडा के देवहट मुरलीपुर के सम्पत की गांव में पुश्तैनी भू-संपत्ति स्थित है। 2008 में कोर्ट ने सम्पत के पक्ष में फैसला आया। न्यायालय के आदेश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने कब्जामुक्त कराकर भूमि के चारो तरफ बांस-बल्ली कटीले तार लगाया।

अप्रैल 2026 को दबंग विपक्षी श्यामनरायण, कुंवर आदर्श, निर्मला, राकेश कुमार, नीरज, फूलादेवी, भगवत प्रसाद, चिन्तामणि, दुर्गावती, राममिलन, बडडादेवी, जितेन्द्र, मिथलेश, ज्योति व निशादेवी समेत 16 लोगों ने जबरन बास-बल्ली व कटीले तार उखाड़ कब्जा कर लिया। पीडित पहुंचा तो सभी लोग गाली देते हुए जान से मारने के लिए दौडाया। तब पीडित भागकर अपने घर में छिपा तो सभी घर में घुसकर पूरे परिवार को मारापीटा। जिससे सभी को चोटे आई। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया तो सभी जान से मारने की धमकी देते चले गए।

सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंची, जांच पडताल कर वापस चली गई। पीडित ने टांडा थाना में शिकायती पत्र दिया, लेकिन विपक्षी के प्रभाव में कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षीगण लगातार भूमि पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो पीडित ने थक हारकर कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय ने अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन व लालबहादुर के तर्कों को सुनकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या(प्रियंका वर्मा)।महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार…


Spread the love

अवधी कला उत्सव में गूंजे लोकगीत भाव विभोर हुए दर्शक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रिपर्टरी अनुदान के अन्तर्गत पंडित दयाशंकर पांडे सेवा संस्थान बभनैया दोस्तपुर द्वारा पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अवधी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *