बार एसोसिएशन अंबेडकर नगर में अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार यादव और सचिव पद के लिए अनिल कुमार वर्मा हुए निर्वाचित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। चुनाव अपने आप में एक महत्व रखता है, छोटा हो या बड़ा लोकतंत्र के लिए चुनाव की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर में 1 वर्षीय चुनाव की मतगणना का कार्य बृहस्पतिवार को देर रात संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार यादव और सचिव पद के लिए अनिल कुमार वर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।

कुल 1564 मतों में से सुनील कुमार यादव को 589 में और दूसरे नंबर पर संजय कुमार त्रिपाठी को 480 मत मिले अनिल कुमार द्विवेदी को 240 मत मिले जो तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सचिव पद के लिए अनिल कुमार वर्मा को 650 मत मिले और वह विजयी घोषित किए गए राजनारायण गिरि को 391 मत मिले जो दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार सुनील कुमार यादव अध्यक्ष पद और अनिल कुमार वर्मा सचिव पद के लिए भारी मतों से विजयी घोषित हुए।

सुनील कुमार यादव और अनिल कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहाँ की बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं का सम्मान, हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। और बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। सहसचिव पद पर मोहम्मद मुजक्किर खान, महिला आरक्षित पद पर पूजा वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुमन गौड़ निर्विरोध, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर रणवीर भाई पटेल, राजेश कुमार यादव, रामदीन दास, राम प्रसाद, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव, मनोज कुमार, रोहित श्रीवास्तव, महिला आरक्षित पद पर पूजा यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


Spread the love

Related Posts

राजकीय मेडिकल कॉलेज में यूजीसी मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, में यूजीसी मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अमित कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, मानसिक रोग…


Spread the love

कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या(प्रियंका वर्मा)।महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *