दो वारंटी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में की गई।

थानाध्यक्ष महरुआ दोमित्र सेन रावत के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस टीम के साथ वाद संख्या 580/25, एनसीआर संख्या 12/22, धारा 323/504 भादवि में वांछित वारंटी अरविन्द पुत्र श्यामलाल, निवासी बरामदपुर लोहारा, थाना महरुआ को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी 9 अगस्त को सुबह करीब 5:50 बजे की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने वाद संख्या 639/25, एनसीआर संख्या 11/17, धारा 353/504 भादवि में वांछित वारंटी गोतम मिश्रा पुत्र रामबहोर मिश्रा, निवासी आंतडीह, थाना महरुआ को गिरफ्तार किया। उसे 9 अगस्त को सुबह करीब 5:10 बजे ग्राम न्यायालय, तहसील भीटी क्षेत्र से पकड़ा गया। दोनों वारंटियों की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और आरक्षी किशन पाण्डेय शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लंबित वारंटों के निस्तारण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।


Spread the love

Related Posts

बरामदे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई प्रताड़ना की आशंका

Spread the love

Spread the loveअकबरपुर के मोहिउद्दीनपुर में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार…


Spread the love

एडवोकेट प्रवेश यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

Spread the love

Spread the loveसपा ने संगठन में दी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *