जन्मदिन पर मां कामाख्या देवी के दरबार पहुंचे समाजसेवी आनंद गिरि, महंत जी से लिया आशीर्वाद

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता
अयोध्या/रुदौली।
समाजसेवी आनंद गिरि ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के दर्शन किए। जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचे आनंद गिरि ने मां कामाख्या देवी के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।


इस दौरान उन्होंने मंदिर के महाराज इंद्रेश कौशिक जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। आनंद गिरि ने कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर मां कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करना उनके लिए बेहद सौभाग्य और आस्था का विषय है। उन्होंने मां कामाख्या देवी से क्षेत्रवासियों एवं समाज के सभी लोगों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।


मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने आनंद गिरि को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आनंद गिरि ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम है।


उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे। जन्मदिन के अवसर पर मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आनंद गिरि ने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण में की।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *