बरामदे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई प्रताड़ना की आशंका

Spread the love

अकबरपुर के मोहिउद्दीनपुर में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।

मृतका की पहचान अंतिमा जायसवाल के रूप में हुई है। उसका विवाह 19 जून 2018 को मोहिउद्दीनपुर निवासी विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। अंतिमा मूल रूप से भीटी थाना क्षेत्र के रिउना गांव की रहने वाली थी।

मृतका के ससुर विश्राम के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिमा को घर के बरामदे में फंदे से लटका देखा। उनका कहना है कि घटना से पहले अंतिमा कमरे में सो रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया।

उधर, मायके पक्ष ने ससुराल वालों के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अंतिमा के भाई हरिनाथ के अनुसार, घटना से एक रात पहले करीब 10 बजे उसकी बहन ने अपनी मां रामलली से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने पैर में सूजन होने और ससुराल में अधिक काम कराए जाने की शिकायत की थी।

हरिनाथ का आरोप है कि अंतिमा जब भी मायके आती थी, उसे वापस ससुराल बुला लिया जाता था। परिजनों के मुताबिक विवाहिता और ससुराल पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विवाहिता की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


Spread the love

Related Posts

एडवोकेट प्रवेश यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

Spread the love

Spread the loveसपा ने संगठन में दी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम…


Spread the love

दो वारंटी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *