एक माह से सचिव विहीन बसंतपुर क्लस्टर, ठप पड़े ग्राम पंचायतों के विकास कार्य

Spread the love

मानदेय भुगतान से लेकर विकास योजनाओं तक पर पड़ा असर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद कुमार वर्मा)। कटेहरी विकासखंड अंतर्गत बसंतपुर क्लस्टर की ग्राम पंचायतें पिछले एक माह से अधिक समय से सचिव के अभाव में जूझ रही हैं। लंबे समय से किसी सचिव की तैनाती न होने के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर होने वाले जरूरी कार्य भी अटक गए हैं। सचिव की अनुपलब्धता का सीधा असर पंचायत सहायकों, ग्राम प्रधानों और केयरटेकर के मानदेय भुगतान पर भी पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायतों में सचिव के न होने के चलते विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। कई योजनाओं के भुगतान और अभिलेखीय कार्य प्रभावित हैं। वहीं पंचायत सहायक, ग्राम प्रधानों तथा केयरटेकर के मानदेय का भुगतान भी समय से नहीं हो पा रहा है। इससे संबंधित लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि बसंतपुर क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिव की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सचिव की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। इससे पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है और ग्रामीणों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए बसंतपुर क्लस्टर में तत्काल सचिव की तैनाती किए जाने की मांग की है, ताकि लंबित विकास कार्यों को गति मिल सके और पंचायत स्तर पर लंबित भुगतान व अन्य जरूरी कार्यों का निस्तारण हो सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान करते हैं और सचिव की तैनाती कर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को पटरी पर लाते हैं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *