वोट के समय याद आई सड़क, चुनाव बाद भूले नेता!

Spread the love

पमोली मनोहर पांडेय के पूरा की बदहाल सड़क बनी विकास के दावों पर सवाल, ग्रामीण बोले—आखिर कब बनेगी सड़क?

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा पमोली के मनोहर पांडेय के पूरा की बदहाल सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान इसी सड़क से होकर तमाम नेता और जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सड़क बनवाने समेत विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए। चुनाव बीतने के बाद ग्रामीण आज भी सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बदहाल रास्ते के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान सड़क की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के मुताबिक, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद मौजा मनोहर पांडेय के पूरा से केवटहिया मौजा को जोड़ने वाले एक खड़ंजे का शिलान्यास करने पहुंचे थे। खड़ंजा निर्माण तो हो गया, लेकिन उससे जुड़ी मुख्य सड़क आज भी बदहाल है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि जब खड़ंजे का निर्माण कराया जा सकता है तो इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण आखिर कब कराया जाएगा?

ग्रामीणों में सड़क की बदहाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि चुनाव के समय सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता है, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद वादे और आश्वासन नजर नहीं आते।

नेता जी, आखिर कब बनेगी यह सड़क? सरकार की ओर से गड्ढामुक्त सड़क और बेहतर ग्रामीण आवागमन के दावे किए जाते हैं, लेकिन पमोली मनोहर पांडेय के पूरा की यह सड़क उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *