पांच दिवसीय संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ, शिक्षकों को दिया जा रहा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से विकासखंड भीटी एवं कटेहरी के बीआरसी केंद्रों पर पांच दिवसीय एनसीईआरटी आधारित संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रभावी शिक्षण की नई तकनीकों एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।

विकासखंड भीटी में प्राथमिक स्तर के 460 शिक्षक एवं शिक्षामित्र, जबकि कटेहरी विकासखंड में 614 शिक्षक एवं शिक्षामित्र इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से चयनित पांच एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से विषयवार प्रस्तुतिकरण कर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सीमैट प्रयागराज द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। प्रथम बैच में कुल 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित रही।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सके।


Spread the love

Related Posts

वोट के समय याद आई सड़क, चुनाव बाद भूले नेता!

Spread the love

Spread the loveपमोली मनोहर पांडेय के पूरा की बदहाल सड़क बनी विकास के दावों पर सवाल, ग्रामीण बोले—आखिर कब बनेगी सड़क? अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र की ग्राम…


Spread the love

सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love

Spread the loveपूर्व सांसद व वर्तमान एमएलसी हरिओम पांडेय और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने शासन से लगाई गुहार अवधी खबर संवाददाता गोसाईगंज, अयोध्या। जमीन से जुड़े…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *