हंसवर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। 278-टांडा विधानसभा क्षेत्र के हंसवर मंडल में ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं हंसवर मंडल के मंडल अध्यक्ष स्वादेश गौतम के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *