भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, 34 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एमएल पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची में कुल 34 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया समेत कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार मनोज मिश्रा, डॉ. राना रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय, अमरचंद सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरी और विवेक मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बाबा राम शब्द यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू और विनोद कुमार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री के पद पर विष्णुप्रताप राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, आशीष निषाद, अरुण प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला और जय सिंह को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजकुमार सेठ को जिला कोषाध्यक्ष तथा सागर सोनवानी और रामसूरत वर्मा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। मनीष मिश्रा को जिला आईटी संयोजक, सूर्यांश ओझा और अंकिता अग्रहरी को जिला आईटी सह संयोजक बनाया गया है। बाल्मीकि उपाध्याय को जिला मीडिया संयोजक तथा अमित सिंह और गिरीश वर्मा को जिला मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

इसी क्रम में शाश्वत मिश्रा को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा आकाश कुमार और अरुण राजभर को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।

संगठन में कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियों के लिए सोनू सिंह बघेल को जिला कार्यालय मंत्री तथा धीरेंद्र प्रताप सिंह और निखिल जायसवाल को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।

भाजपा की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा के साथ जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों के कंधों पर आ गई है। माना जा रहा है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी सूची में सभी 34 पदाधिकारियों के नाम और दायित्व घोषित किए गए हैं।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *