प्राथमिक विद्यालय के पास खुलेआम बिक रहा गुटखा-सिगरेट, गुप्त कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Spread the love

प्राथमिक स्कूल में शौचालय की स्थिति खराब बच्चों को पानी पीने के लिए लगी टोटी गायब

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत आतमपुर बजदहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। मीडिया पड़ताल के दौरान विद्यालय के शौचालय की हालत दयनीय मिली। शौचालय में लगी टोंटी खराब मिली, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, मीडिया की गुप्त कैमरा पड़ताल में विद्यालय के निकट गुटखा और सिगरेट की बिक्री होती हुई पाई गई। इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की खुलेआम बिक्री सामने आने से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी नियमों के बावजूद गुटखा-सिगरेट की बिक्री का सामने आना संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। खास तौर पर विद्यालय के आसपास इस तरह के उत्पादों की बिक्री को लेकर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की आवश्यकता है।

मीडिया पड़ताल में एक ओर जहां विद्यालय के शौचालय की बदहाल व्यवस्था सामने आई, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के पास ही गुटखा-सिगरेट की बिक्री ने शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर दोहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

अब सवाल यह है कि विद्यालय के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री किसकी निगरानी में हो रही है और जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? अभिभावकों ने विद्यालय में स्वच्छ शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने तथा विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


Spread the love
  • Related Posts

    विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


    Spread the love

    बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *